ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyOffer these things to bhog Goddess Lakshmi on Dhanteras and Diwali these things are very dear to Maa Lakshmi

धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं ये चीजे

कार्तिक मास की धन त्रयोदशी से लेकर अमावस्या तक मां लक्ष्मी की पूजा का पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस और दिवाली के लोग महीनों पहले से तैयारी करते हैं। इस दिन साफ-सफाई, दीपक जाने और बर्तनों की खरीददारी...

धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं ये चीजे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 11 Nov 2020 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक मास की धन त्रयोदशी से लेकर अमावस्या तक मां लक्ष्मी की पूजा का पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस और दिवाली के लोग महीनों पहले से तैयारी करते हैं। इस दिन साफ-सफाई, दीपक जाने और बर्तनों की खरीददारी की जाती है। धनतेरस पर जहां धन के देवता कुबेर, धनवंतरी और यमदीप दाम किया जाता है।दिवाली क दिन मां लक्ष्मी की पूजा गणेश जी के साथ होती है, वही रिद्धि, सिद्धि की भी पूजा अर्चना की जाती है।

Dhanteras 2020 date: धनतेरस पर खरीदकर ला रहे हैं बर्तन तो जरूर करें यह काम

 मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनके अलग-अलग तरह के भोग भी लगाए जाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं। ऐसी चीजें जिन्हें आप धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी के भोग में शामिल कर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

Dhanteras 2020:धनतेरस पर जानें आपके शहर में क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

फलों में आप लक्ष्मी जी की पूजा में सिघाड़ा,अनार, श्रीफल अर्पित कर सकते हैं। दिवाली की पूजा में सीताफल को भी रखा जाता है। इसके अलावा दिवाली की पूजा में कुछ लोग ईख भी रखते हैं। सिंघाड़ा भी नदी के किनारे पाया जाता है इसलिए मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा भी बहुत पंसद है। मिष्ठान में मां लक्ष्मी को केसरभात, चावल की खीर जिसमें केसर पड़ा हो, हलवा आदि भी बहुत पसंद हैं।

  Dhanteras 2020: धनतेरस पर धनवंतरी और यमदेवता की भी पूजा का है विधान, दूर होता है अकाल मृत्यु का भय

इसके साथ ही बेसन के लड्डू यानी पीले रंग की मिठाई भी मां लक्ष्मी को अर्पित की जा सकती हैं। वहीं माता लक्ष्मी को चकिशमिश, चारोली, मखाने और काजू जैसे नेवैद्य भी अर्पित करने चाहिए।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें