ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyOctober 2018 Horoscope know your zodiac signs

मासिक राशिफल: अक्टूबर महीना कैसा रहेगा आपके लिए, देखें अपना राशिफल

कल से अक्टूबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। आने वाला महीना आपके लिए आपके परिवार वालों के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें अपना...

Meenakshiपं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीSun, 30 Sep 2018 08:04 PM

मासिक राशिफल: अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए, देखें अपना राशिफल

मासिक राशिफल: अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए, देखें अपना राशिफल1 / 13

अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए, देखें अपना राशिफल

मेष : (21 मार्च 20 अप्रैल)

मेष : (21 मार्च 20 अप्रैल)2 / 13

मेष : (21 मार्च 20 अप्रैल)
माह के प्रारंभ में आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परंतु 11 अक्टूबर को बृहस्पति के राशि परिवर्तन से खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। 17 अक्तूबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

वृष : (21 अप्रैल 20 मई)

वृष : (21 अप्रैल 20 मई)3 / 13

वृष : (21 अप्रैल 20 मई)
मास के प्रारंभ में मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। 11 अक्तूबर के बाद कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय, वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मास के अंत में संतान को कष्ट हो सकता है। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

मिथुन : (21 मई 21 जून)

मिथुन : (21 मई 21 जून)4 / 13

मिथुन : (21 मई 21 जून)
मास के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कर्यभार में वृद्धि होगी। 11 अक्तूबर को बृहस्पति के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। बंधु बांधव से विरोध भी हो सकता है। परंतु पिता का सहयोग मिलेगा। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)
 

कर्क : (22 जून 23 मई)

 कर्क : (22 जून 23 मई)5 / 13

कर्क : (22 जून 23 मई)
माह के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। भाई-बांधवों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव आते जाते रहेंगे। 11 अक्टूबर के उपरांत अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि वस्त्रादि के सुखों में वृद्धि होगी। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

सिंह :( 24 जुलाई-22 अगस्त)

सिंह :( 24 जुलाई-22 अगस्त)6 / 13

सिंह :( 24 जुलाई-22 अगस्त)
मास के प्रारंभ में वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। 11 अक्तूबर को बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आय में कठिनाइयां व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। 17 अक्तूबर के बाद इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

कन्या : (23 अगस्त 22 सितंबर)

कन्या : (23 अगस्त 22 सितंबर)7 / 13

कन्या : (23 अगस्त 22 सितंबर)
माह के प्रारंभ में क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं अधिक रहेंगी। मन अशांत रहेगा। 11 अक्तूबर को बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परंतु धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 17 अक्तूबर से संचित धन में कमी आ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

तुला :(23 सितंबर 23 अक्टूबर)

तुला :(23 सितंबर 23 अक्टूबर)8 / 13

तुला :(23 सितंबर 23 अक्टूबर)
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला व संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परंतु आय में कमी व खर्चों की अधिकता से व्यथित भी रहेंगे। 11 अक्तूबर को बृहस्पति के राशि परिवर्तन से धन की स्थिति में सुधार होगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कुछ प्रबुद्ध लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी लंबी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 17 अक्तूबर से खर्चों में कमी आएगी। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

वृश्चिक :(24 अक्टूबर 21 नवम्बर)

वृश्चिक :(24 अक्टूबर 21 नवम्बर)9 / 13

वृश्चिक :(24 अक्टूबर 21 नवम्बर)
मास के प्रारंभ में मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन किसी विषय को लेकर उदासीनता भी हो सकती है। 11 अक्तूबर को बृहस्पति के राशि परिवर्तन से संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परंतु परिश्रम की अधिकता भी रहेगी। 17 अक्तूबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

धनु : (22 नवम्बर 21 दिसंबर )

धनु : (22 नवम्बर 21 दिसंबर )10 / 13

धनु : (22 नवम्बर 21 दिसंबर )
इस समय आप शनि की साढ़े साती के प्रभाव से ग्रस्त हैं। कार्य-व्यवसाय में कठिनाइयों तथा घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे। परंतु मास के प्रारंभ में भाई-बहनों के सहयोग से कठिनाइयों में कमी आ सकती है। 11 अक्तूबर के बाद आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। घर के सौंदर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

मकर : (22 दिसंबर 19 जनवरी)

मकर : (22 दिसंबर 19 जनवरी)11 / 13

मकर : (22 दिसंबर 19 जनवरी)
मास के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वभाव में जिद्दीपन भी हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। 11 अक्तूबर बृहस्पति एकादश होने से किसी नवीन कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

कुम्भ : (20 जनवरी 18 फरवरी)

कुम्भ : (20 जनवरी 18 फरवरी)12 / 13

कुम्भ : (20 जनवरी 18 फरवरी)
आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के विवाद व झगड़ों से बचने का प्रयास करें। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। 11 अक्तूबर से दशम बृहस्पति होने से कारोबार में धोखा मिल सकता है। धन हानि की संभावना बन रही है। संचित धन में कमी आ सकती है। 17 अक्तूबर के बाद कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान भी आ सकते हैं। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)

मीन : (19 फरवरी 20 मार्च)

मीन : (19 फरवरी 20 मार्च)13 / 13

मीन : (19 फरवरी 20 मार्च)
मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास में कमी तथा स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। खर्च अधिक व धन की कमी से परेशान रहेंगे। 11 अक्तूबर से स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। बिगड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। भूमि वाहन आदि का सुख मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि तथा शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)