ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNumerology Predictions Date of Birth Birthday numerology for Mulank 1 Personality Prediction From Birth date

इन बर्थ डेट वाले लोग होते हैं जिद्दी, जीवन में नहीं होती किसी चीज की कमी

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक में जन्मे लोगों में नेतृत्व क्षमता गजब की होती है। ये लोग जीवन में मान-सम्मान के साथ यश की प्राप्ति भी करते हैं। इसके साथ...

इन बर्थ डेट वाले लोग होते हैं जिद्दी, जीवन में नहीं होती किसी चीज की कमी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 18 May 2021 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक में जन्मे लोगों में नेतृत्व क्षमता गजब की होती है। ये लोग जीवन में मान-सम्मान के साथ यश की प्राप्ति भी करते हैं। इसके साथ ही ये अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं। इस मूलांक वालों को महत्वाकांक्षी भी माना जाता है। जानिए मूलांक 1 वालों के बारे में खास बातें-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वाले अपनी मेहनत के दम पर करियर में सफलता पाते हैं। ये लोग अपने कार्य में निपुण होते हैं। ये अपने काम को पूरी शिद्दत के साथ करते हैं। ये लोग ऊर्जावान होते हैं। इनके अंदर कई घंटे लगातार काम करने की क्षमता होती है। कहा जाता है कि इस मूलांक के लोगों की अपने पिता से कम बनती हैं।

ये 4 राशि वाले किसी बात की नहीं करते परवाह, खुद बनाते हैं अपना रास्ता

जानिए कैसा होता है व्यक्तित्व-

इस मूलांक के लोग अपनी तर्कशक्ति से दूसरों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। ये मुश्किल घड़ी में अपना हौसला नहीं खोते हैं। इन्हें हर काम को अलग तरीके से करने में मजा आता है। इन्हें रिस्क लेना अच्छा लगता है। इन लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है। ये सुख-सुविधाओं का आनंद उठाते हैं। इनकी स्मरण क्षमता कमाल की होती है। ये अपना हर काम खुद करना पसंद करते हैं।

मिथुन और धनु राशि वाले न लें कोई रिस्क, ग्रहों की स्थिति से जानें कैसा रहेगा आपका 18 मई का दिन

मूलांक 1 वालों का जानिए स्वभाव-

मूलांक 1 वाले दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये अपने रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। ये लोग जिद्दी और अहंकारी होते हैं। इन्हें पैसा कमाने के साथ उसे खर्च करना भी पसंद होता है। ये कई बार जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर देते हैं। इनकी मूलांक 1, 6 और 7 वालों से अच्छी बनती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें