Hindi News Astrologynumerology predictions august month 2021 lucky numbers mulank future predictions according to date of birth Astrology in Hindi
Numerology Predictions : इन तारीखों में जन्मे लोगों को अगस्त में मिलेगा भाग्य का साथ, चमक उठेगी किस्मत
Numerology Predictions august 2021 : जिस तरह ज्योतिषशास्त्र में राशि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है, ठीक उसी प्रकार अंकशास्त्र में व्यक्ति जन्म की तारीख...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 30 Jul 2021 08:34 PM
इस खबर को सुनें
0:00
/
ऐप पर पढ़ें
Numerology Predictions august 2021 : जिस तरह ज्योतिषशास्त्र में राशि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है, ठीक उसी प्रकार अंकशास्त्र में व्यक्ति जन्म की तारीख के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे अगस्त का महीना किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए अंकशास्त्र के अनुसार अगस्त के महीने में किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ...
मूलांक 1 वालों के लिए शुभ रहेगा अगस्त का महीना
- किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला है।
- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
- साथियों का सहयोग मिलेगा।
- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आएंगे।
- व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
- माह के आरंभ में महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
- कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा।
- माह के मध्य में भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे।
सावन का पहला शनिवार कल, मकर, कुंभ,धनु, मिथुन और तुला राशि वाले जरूर करें ये छोटा सा उपाय
मूलांक 3
- किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला है।
- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
- साथियों का सहयोग मिलेगा।
- अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।
- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे।
- व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
- माह के आरंभ में आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा।
- साझेदारी के कार्यों में सफलता मिल सकती है।
- माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
- इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा।
- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
- संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।