इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आने वाले 15 दिन वरदान के समान, मिलेगा किस्मत का साथ
अंकशास्त्र के अनुसार आने वाले 15 दिन कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। जिस तरह ज्योतिषशास्त्र में राशि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है, ठीक उसी...

अंकशास्त्र के अनुसार आने वाले 15 दिन कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। जिस तरह ज्योतिषशास्त्र में राशि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है, ठीक उसी प्रकार अंकशास्त्र में व्यक्ति जन्म की तारीख के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदारण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। आइए अंकशास्त्र के अनुसार जानते हैं आने वाले 15 दिन किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है...
मूलांक 3- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के आरंभ में व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के आरंभ में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। इस माह संतुलन बनाकर रखें बेहतर परिणाम सामने आएंगे। माह के मध्य में आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। माह के अंत में रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 5- इस माह आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के आरंभ में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। इस माह पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। निवेश में लाभ होगा। माह के मध्य में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 6- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। माह के मध्य में व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के मध्य में आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। इस माह परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के अंत में संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 9- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के मध्य में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।