ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNumerology Predictions ankrashi 9 december know your rashifal according to Numerology

अंकराशि: जानें 10 दिसंबर 2019 को किस अंक के व्यक्ति का बदलेगा भाग्य

सामान्य से दिखने वाले अंक और संख्याएं व्यक्ति के पूरे जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। आप इन अंकों की सहायता से अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जान सकते हैं। अंक ज्योतिष...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 09 Dec 2019 09:48 PM

अपने मूलांक से जानिए कैसा रहेगा 10 दिसंबर का दिन

अपने मूलांक से जानिए कैसा रहेगा 10 दिसंबर का दिन1 / 10

सामान्य से दिखने वाले अंक और संख्याएं व्यक्ति के पूरे जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। आप इन अंकों की सहायता से अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जान सकते हैं। अंक ज्योतिष और हस्तरेखा विज्ञान दोनों एक एक दूसरे के पूरक हैं। जिस प्रकार आत्मा शरीर के बिना अधूरी है, उसी तरह अंक ज्योतिष हस्तरेखा विज्ञान और हस्त रेखा विज्ञान, अंक ज्योतिष के बिना अधूरा सा है। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। लेकिन उसके लिए व्यक्ति को अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म तिथि का पता होना जरूरी है। तो देर किस बात कि अंक ज्योतिष के आधार पर जानते हैं आखिर किस अंक के व्यक्ति को 8 दिसंबर को मिलेगा लाभ तो किसे उठानी पड़ेगी हानि। 

मूलांक - 1

मूलांक - 12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बड़ी योजना साकार हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक - 2

मूलांक - 23 / 10

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है।

मूलांक - 3

मूलांक - 34 / 10

आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक हानि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक - 4

मूलांक - 45 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। लक्ष्य पर नजर रखें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक - 5

मूलांक - 56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। खुद को व्यस्थित रखने का प्रयास करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 6

मूलांक - 67 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। मन में नए-नए विचार आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 7

मूलांक - 78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से बचें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक - 8

मूलांक - 89 / 10

आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 9

मूलांक - 910 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।