आपकी अंकराशि: जानें 7 दिसंबर 2019 को किस अंक के व्यक्ति का बदलेगा भाग्य
सामान्य से दिखने वाले अंक और संख्याएं व्यक्ति के पूरे जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। आप इन अंकों की सहायता से अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जान सकते हैं। अंक ज्योतिष और...
अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 7 दिसंबर का दिन
सामान्य से दिखने वाले अंक और संख्याएं व्यक्ति के पूरे जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। आप इन अंकों की सहायता से अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जान सकते हैं। अंक ज्योतिष और हस्तरेखा विज्ञान दोनों एक एक दूसरे के पूरक हैं। जिस प्रकार आत्मा शरीर के बिना अधूरी है, उसी तरह अंक ज्योतिष हस्तरेखा विज्ञान और हस्त रेखा विज्ञान, अंक ज्योतिष के बिना अधूरा सा है। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। लेकिन उसके लिए व्यक्ति को अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म तिथि का पता होना जरूरी है। तो देर किस बात कि अंक ज्योतिष के आधार पर जानते हैं आखिर किस अंक के व्यक्ति को 7 दिसंबर को मिलेगा लाभ तो किसे उठानी पड़ेगी हानि। आपकी जन्मतिथि यदि 12 है तो आपका मूलांक 1+2=3 है।
मूलांक -1
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वाकांक्षाएं हावी हो सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से बचें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम हो तो फिलहाल टाल दें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक -2
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। कार्यक्षेत्र में मन कम ही लगेगा। बनते हुए कार्य भी अटक सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक -3
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक -4
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक -5
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
मूलांक -6
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को कल पर न टालें। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक -7
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। भविष्य को लेकर मन में आशंका हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक -8
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। मानसिक विचलन की स्थिति बन सकती है। मन को एकाग्र रखकर ही कार्य करें। विपरीत हालातों से घबराएं नहीं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक -9
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।