Numerology Predictions : मेहनती और अहंकारी होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, राहु का रहता है प्रभाव
ज्योतिषशास्त्र में राशि के अनुसार व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। ठीक उसी तरह अंकशास्त्र में जन्म की तारीख के जरिए व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में...
इस खबर को सुनें
ज्योतिषशास्त्र में राशि के अनुसार व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। ठीक उसी तरह अंकशास्त्र में जन्म की तारीख के जरिए व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। हर मूलांक का स्वामी ग्रह भी होता है। मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु होता है। इस मूलांक वालों पर राहु का पूरा प्रभाव रहते है। आइए जानते हैं किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों के बारे में सबकुछ...
कुंभ और मकर राशि वाले होते हैं भाग्यशाली, शनिदेव की रहती है विशेष कृपा
- अंकशास्त्र के अनुसार इन तारीखों में जन्मे लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
- ये लोग सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
- इन लोगों में अहंकार भी होता है।
- ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं।
- इन जो चीज पसंद आ जाए उसे हासिल करने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।
- ये लोग घमंडी स्वभाव के होते हैं।
- इन लोगों को नौकरी और व्यापार में खूब लाभ होता है।
- इन लोगों का आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होता है।
- इन लोगों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है।
- ये लोग धन- खर्च सोच- समझकर ही करते हैं।
- इन लोगों की जेब से आसानी से पैसा नहीं निकलता है।
- ये लोग दूसरों का दिल बहुत जल्दी जीत लेते हैं।
- ये लोग योजनाएं बनाकर काम करते हैं।
- इन लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की सब लोग तारीफ करते हैं।
- ये लोग हर कार्य को ईमानदारी से करते हैं।
- ये लोग खुलकर जीवन जीना पसंद करते हैं।
- इन लोगों के दोस्त काफी कम होते हैं, लेकिन ये लोग अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
- इन लोगों को अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है।
- ये लोग अपनी बातों को सीधा- सीधा कह देते हैं।
- इन लोगों को बातों को घुमाकर कहना नहीं आता है।
- ये लोगों दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)