ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology predictions 2021 by date of birth ank jyotish mulank 1 people born on 110 19 18 future predictions astrology Astrology in Hindi

Numerology Predictions : इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर बरसती है सूर्य देव की कृपा, जानें इनके बारे में सबकुछ

अंकज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। किसी भी अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1...

Numerology Predictions : इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर बरसती है सूर्य देव की कृपा, जानें इनके बारे में सबकुछ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 03 Jul 2021 08:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अंकज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। किसी भी अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं। किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों पर भगवान सूर्य की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोगों के बारे में सबकुछ...

धनु, मिथुन और तुला राशि को मिलेनी वाली है शनि की महादशा से मुक्ति, जानें 2050 तक कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

  • इन तारीखों पर जन्मे लोग शक्तिशाली होते हैं।
  • ये लोग ईमानदार स्वभाव के होते हैं।
  • ये लोग मेहनती स्वभाव के भी होते हैं।
  • इन तारीखों पर जन्मे लोग राजनीति के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य करते हैं।
  • इन लोगों की नेतृत्व क्षमता गजब की होती है।
  • सूर्य देव की कृपा से इन लोगों को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। 
  • इन लोगों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं।
  • ये लोग जिस चीज को पसंद कर लेते हैं, उसे हासिल करके ही रहते हैं।
  • इन लोगों में अहंकार का भाव भी देखने को मिलता है। अहंकार की वजह से इन लोगों को जीवन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
  • ये लोग विपरित परिस्थितियों में भी संयम रखना जानते हैं।
  • ये लोग सही निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं।
  • ये लोग स्वार्थी स्वभाव के भी होते हैं। 
  • अपने स्वार्थ के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
  • इन तारीखों में जन्मे लोग दान- पुण्य भी करना पसंद करते हैं।
  • ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • ये लोग जीवन में काफी मान- सम्मान प्राप्त करते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें