ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology prediction know the possibility of love and arrange marriage

आपके मूलांक के अनुसार आपकी होगी लव मैरिज या अरेंज? अंक ज्योतिष के अनुसार जानें शादी से जुड़ी सम्भावनाएं

जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनपर हमारा पूरी तरह बस नहीं चलता। जैसे, कोई व्यक्ति प्यार से जितना भी दूर क्यों न भागे लेकिन कभी-कभी उसे कोई न कोई ऐसा मिल जाता है, जिसके साथ वो जिंदगी बिताने का...

आपके मूलांक के अनुसार आपकी होगी लव मैरिज या अरेंज? अंक ज्योतिष के अनुसार जानें शादी से जुड़ी सम्भावनाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Thu, 05 Dec 2019 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनपर हमारा पूरी तरह बस नहीं चलता। जैसे, कोई व्यक्ति प्यार से जितना भी दूर क्यों न भागे लेकिन कभी-कभी उसे कोई न कोई ऐसा मिल जाता है, जिसके साथ वो जिंदगी बिताने का सपना देखने लगता है। वहीं, ऐसा भी होता है कि कभी-कभी शादी होते-होते रह जाती है। शादी के लिए प्रयासों के साथ आपके मूलांक भी एक वजह होते हैं।  

अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या फिर अरेंज मैरिज-


मूलांक 1: लव मैरिज मुश्किल
मूलांक 1 वाले लोग शर्मिले स्वभाव के होते हैं। इस कारण से वे कभी भी अपनी प्रेमिका से अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं। प्रेम संबंधों में ये पहल नहीं कर पाते। इस वजह से इस मूलांक के लोगों का लव मैरिज होना मुश्किल होता है।


मूलांक 2: प्रेम विवाह का योग
मूलांक 2 का प्रतीक चंद्रमा है। मूलांक दो के लोग अपने साथी पर विश्वास करते हैं और ये प्रेम विवाह करते हैं। ऐसे लोगों की लव मैरिज की संभावना ज्यादा होती है।


मूलांक 3: लव मैरिज में सफल
मूलांक 3 का प्रतीक गुरु है। मूलांक 3 वाले लोग जिससे प्रेम करते हैं, उससे विवाह करने में सफल रहते हैं।


मूलांक 4: एक से अधिक प्रेम संबंध
मूलांक 4 का प्रतीक राहु है। ऐसे मूलांक वाले लोग प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर नहीं होते हैं। इनके एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं, हालांकि ये प्रेम विवाह करते हैं।


मूलांक 5: अरेंज मैरिज में विश्वास
मूलांक 5 के लोगों को अरेंज मैरिज पसंद होता है। ये प्रेम संबंध में होते हैं तो परिवार की सहमति से ही प्रेम विवाह यानी लव कम अरेंज मैरिज कर सकते हैं। इस मूलांक का प्रतीक बुध है।


मूलांक 6: लव मैरिज करते हैं
मूलांक 6 का प्रतीक शुक्र है। इन लोगों के एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं। ये लव मैरिज करते हैं, लेकिन एक से अधिक प्रेम संबंधों के कारण इनको वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


मूलांक 7: पत्नी से सच्चा प्रेम
मूलांक 7 का प्रतीक केतु है। ये लोग लव मैरिज करें या फिर अरेंज मैरिज, अपनी पत्नी से काफी प्रेम करते हैं। संकोचवश ये लोग कभी भी अपने लव पार्टनर से अपने दिल की बात नहीं कह पाते।


मूलांक 8: प्रेम विवाह
मूलांक 8 का प्रतीक शनि है। ऐसे मूलांक वाले लोग यदि तय कर लें कि प्रेम विवाह करना है तो वे जरूर सफल होते हैं।


मूलांक 9: अरेंज मैरिज
मूलांक 9 का प्रतीक मंगल है। ऐसे लोग अरेंज मैरिज में ही विश्वास रखते हैं। ये किन्हीं कारणों से प्रेम विवाह नहीं करते हैं।

 

विशेष-यह गणना अंकज्योतिष पर आधारित है, जो पाठकों की रुचि के अनुसार लिखा गया है। यह लेख किसी के साथ बताए गए सटीक परिणाम की पुष्टि नहीं करता।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें