ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNumerology Prediction 12 October People born on these dates can shine read daily numerology predictions Astrology in Hindi

Numerology Prediction 12 October : इन तारीखों में जन्मे लोगों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें 12 अक्टूबर का दैनिक अंकराशि भविष्यफल

Numerology Prediction 12 October : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के...

Numerology Prediction 12 October : इन तारीखों में जन्मे लोगों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें 12 अक्टूबर का दैनिक अंकराशि भविष्यफल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 11 Oct 2021 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

Numerology Prediction 12 October : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 12 अक्टूबर का दिन-

मूलांक 1-  आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

महाष्टमी और महानवमी कब है? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त व चौघड़िया मुहूर्त

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नकारात्मकता हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 3-  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

2022 तक इन राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर, क्या शामिल है आपकी राशि?

मूलांक 4-  आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। निवेश न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5-  आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Weekly Horoscope : मिथुन, सिंह, वृश्चिक वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, मेष, कुंभ वाल रहें सर्तक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मूलांक 6- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7-  आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8-  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मकर, कुंभ, धनु, मिथुन, तुला राशि वाले नवरात्रि में जरूर करें ये छोटा सा उपाय, शनि के अशुभ प्रभावों से मिलेगी मुक्ति

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें