ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNumerology Prediction 11January 2023 is lucky for people born on these dates read daily numerology ank Jyotish

Numerology: 11 जनवरी का दिन इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक अंकराशि

Numerology 11 January 2023: अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। नंबर निकालने के लिए जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।

Numerology: 11 जनवरी का दिन इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक अंकराशि
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 11 Jan 2023 05:32 AM
ऐप पर पढ़ें

Numerology Horoscope 11 January 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 11 जनवरी का दिन..

मूलांक 1- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

आज सकट चौथ पर यूपी, दिल्ली, बिहार और हरियाणा में कब दिखेगा चांद, देखें अपने शहर की टाइमिंग

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। चुनौतियों का सामना करेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

सकट चौथ पर क्यों होती है चांद की पूजा, जानें इन प्रमुख 35 शहरों में चांद दिखने का सटीक समय

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में व्यस्तता बनी रहेगी। बेवजह की भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। हानि हो सकती है। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। साथियों से मतभेद हो सकते हैं। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। संयमित होकर कार्य करें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धन को निवेश करने से बचें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सकट चौथ व्रत की ये हैं 3 मुख्य कहानियां, सिर्फ सुनने या पढ़ने भर से पूरी होगी मनोकामना

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। कोई पारिवारिक परेशानी सामने आ सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें