ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology of 28th february 2019 aaj ki ankrashi

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 28 फरवरी 2019 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 28 Feb 2019 07:43 AM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 28 फरवरी का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 28 फरवरी का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में तकरार हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज आपकी मुलाकात ख्याति प्राप्त लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। केंद्रित होकर कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।