ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNumerology Horoscope Prediction 31 January is the last day of the month Lucky for these birthday people Ank Jyotish

अंकराशि 31 जनवरी: आज महीने का आखिरी दिन इन बर्थडेट वालों के लिए लकी, पूरी होगी मन की मुराद

Numerology Horoscope 31 January: अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। नंबर निकालने के लिए जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।

अंकराशि 31 जनवरी: आज महीने का आखिरी दिन इन बर्थडेट वालों के लिए लकी, पूरी होगी मन की मुराद
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 31 Jan 2023 05:59 AM
ऐप पर पढ़ें

Numerology Horoscope 31 January 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 31 जनवरी का दिन...

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ सकत हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य का महागोचर, इन 3 राशियों को होगा जमकर लाभ

मूलांक 3- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

4 फरवरी तक इन राशि वालों को करियर में मिलेगी अपार सफलता! टैरोकार्ड से जानें भविष्यफल

मूलांक 6- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। संयमित होकर कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धन को निवेश करने से बचें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बेवजह की भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन व्यय की अधिकता रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

वीकली करियर राशिफल: इस सप्ताह इन राशियों के लोगों को मिलेंगे नए अवसर, इनकी ऑफिस में बढ़ेगी प्रतिष्ठा

मूलांक 9- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें