ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope or ankrashi of 25 august 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 अगस्त का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 24 Aug 2018 07:34 PM

अपने मूलांक अनुसार जानें कैसा रहेगा 25 अगस्त का दिन

अपने मूलांक अनुसार जानें कैसा रहेगा 25 अगस्त का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में प्रयास जारी रखें। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। आर्थिक मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे, लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।