ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope of November 22

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 नवंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Nov 2017 01:34 PM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में बाधाएं आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। मेहनत से किए गए कार्य सफल होंगे। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शारीरिक थकान और आलस्य हावी हो सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहना मिलेगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवादों की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने रोग फिर से आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। व्यापार में अचानक हानि का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी को भी उधार देने से बचें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। साथियों, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। शारीरिक थकान और आलस्य हावी हो सकता है।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।