ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope of 25th june 2018

अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 जून 2018 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 24 Jun 2018 09:33 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 25 जून 2018 का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 25 जून 2018 का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार में भी किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। मन में नए-नए विचार आएंगे। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आपके कार्य को सराहना मिलेगी। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर प्रदान करने वाला रहेगा। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मन कम ही लगेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से सोचे हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी बात को लेकर मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।