ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope of 22 july 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 22 जुलाई का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiलाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीSat, 21 Jul 2018 09:24 PM

जानें कैसा रहेगा आपका 22 जुलाई का दिन

जानें कैसा रहेगा आपका 22 जुलाई का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उत्साह से कार्य करेंगे। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका मन कम ही लगेगा। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। भावनाओं में बहकर किसी भी मामले में निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कहीं से खुशी का समाचार प्राप्त हो सकता है। मन में नए-नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।