ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope of 19th july 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 19 जुलाई का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीWed, 18 Jul 2018 06:20 PM

जानें कैसा रहेगा आपका 19 जुलाई का दिन

जानें कैसा रहेगा आपका 19 जुलाई का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। जोखिमभरे मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। जोखिमभरे मामलों में कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार में पहले से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें। विवादों की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।