ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope of 17th july 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 17 जुलाई का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 16 Jul 2018 09:12 PM

जानें कैसा रहेगा आपका 17 जुलाई का दिन

जानें कैसा रहेगा आपका 17 जुलाई का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

 मूलांक-12 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-2

 मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए विचार मन में आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-3

 मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मूलांक-4

 मूलांक-45 / 10

आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-5

 मूलांक-56 / 10

आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-6

 मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

 मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर आप व्यस्त रहेंगे। मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

 मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। किसी भी प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-9

 मूलांक-910 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।