ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope of 17th august 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 17 अगस्त का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में...

Meenakshiलाइव हिन्‍दुस्‍तान टीमThu, 16 Aug 2018 09:17 PM

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 17 अगस्त का दिन

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 17 अगस्त का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। आलस्य की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नए उत्साह से कार्य करेंगे। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।