आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 नवंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है।...
आपकी अंकराशि
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य
मूलांक- 1
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में अनिश्चितता की स्थिति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान हावी हो सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक- 2
आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में प्रयास जारी रखें, सफलता मिलेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मूलांक- 3
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी भी कार्य को हाथ में लें तो पूरे मनोयोग से जुट जाएं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक- 4
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यस्तता अधिक रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में दौड़भाग की स्थिति रहेगी। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। न ही किसी भी कार्य को टालें। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक- 5
आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। जोखिमभरे कार्यों में निर्णय फिलहाल टाल दें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक- 6
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रहीं परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मूलांक- 7
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में अचानक धन हानि हो सकती है। किसी को भी उधार देने से बचें। मौसम के बदलाव से परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक- 8
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से बचें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक- 9
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार में कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।