अंकराशि 2 नवंबर: इन तारीखों मेंं जन्मे लोगों का आज सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, पढ़ें दैनिक अंक भविष्यफल
Numerology Horoscope 2 November 2022 : अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा।
Numerology Horoscope 2 November 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 2 नवंबर का दिन...
मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन आगमन के मार्ग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 2- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। एकाग्रता बनाए रखें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। कार्यक्षेत्र में चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। काम का दबाव अधिक हो सकता है। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। विवादों से दूर रहें।
मूलांक 3- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 4- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 5- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। एकाग्रता से कार्य करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
मूलांक 6- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। पारिवारिक समस्या सामने आ सकती है। अचानक कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 7- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन आगमन के मार्ग बनेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 9- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।