ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope know your bhavishyphal for 22 september according to your date of birth no

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 22 सितंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 21 Sep 2019 07:52 PM

जन्मतिथि से भविष्यफल जानने की विधि-

जन्मतिथि से भविष्यफल जानने की विधि-1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य...
 

मूलांक -1

मूलांक -12 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक -2

मूलांक -23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक -3

मूलांक -34 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 4

मूलांक - 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। संबंधों में मिठास आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 5

मूलांक - 56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 6

मूलांक - 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक - 7

मूलांक - 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक - 8

मूलांक - 89 / 10

आज रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मन में नए-नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 9

मूलांक - 910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।