ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope january 20th

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 20 जनवरी का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 19 Jan 2018 01:57 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 20 जनवरी का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 20 जनवरी का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में दिनभर आप व्यस्त रहेंगे। रोजमर्रा के कार्यों में भी भागदौड़ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक-2

 मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-3

 मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। साथियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

 मूलांक-45 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। कोई उपलब्धि आपको मिल सकती है। व्यापार में लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। व्यय की अधिकता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-5

 मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कफ के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मूलांक-6

 मूलांक-67 / 10

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उत्साह से कार्य करेंगे। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

 मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। उत्साह से भरपूर रहेंगे, लेकिन अति उत्साह की स्थिति से बचें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

 मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-9

 मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में छोटी-छोटी बातों को टाल दें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।