ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope January 18th

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 18 जनवरी का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 17 Jan 2018 10:35 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 18 जनवरी का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपका 18 जनवरी का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से ही कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन किसी अनुभवी से सलाह कर ही इन पर निर्णय लें। महत्वपूर्ण कार्यों में अचानक बाधाएं आ सकती हैं। उन्नति के अवसर रुक सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

18 जन॰ 2018

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नए उत्साह से कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में किसी को उधार न दें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पुराने समय से अटका हुआ कोई कार्य बन सकता है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मामलों में आपको सफलता मिलेगी। साहित्य-संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। आप उत्साह से भरपूर रहेंगे, लेकिन अति उत्साह की स्थिति से बचें। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मौसम के बदलाव से परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे, धैर्य बनाए रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।