ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope, horoscope , 26 September

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 सिंतबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 सिंतबर का दिन, मूलांक के अनुसार पढ़ें अपनी अंकराश

Anuradhaपंडित कमल तिवारी,नई दिल्ली Mon, 25 Sep 2017 08:40 PM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किस्मत के भरोसे न रहें। नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। पहले से चल रहे कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके कार्यों की सराहना होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं से खुशियों भरा समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में दौड़भाग की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आलस्य हावी हो सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भावनाओं में बहकर किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय न लें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों-अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन परिवार में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिलेगा। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शारीरिक थकान हावी हो सकती है।