ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope for 22nd may 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 22 मई का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 May 2018 04:46 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें 22 मई का भविष्यफल

अपने मूलांक के अनुसार जानें 22 मई का भविष्यफल1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक - 1

मूलांक - 12 / 10

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन अति आत्मविश्वास की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक - 2

मूलांक - 23 / 10

आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 3

मूलांक - 34 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 4

मूलांक - 45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक - 5

मूलांक - 56 / 10

आज रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मन में नए-नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों-अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक - 6

मूलांक - 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। पुराने समय से चली आ रही कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक - 7

मूलांक - 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 8

मूलांक - 89 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक - 9

मूलांक - 910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतें। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।