ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope for 15 November 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 15 नवंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 14 Nov 2018 09:04 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 15 नवंबर का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 15 नवंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न दें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज आपका दिन मिला जुआ असर देने वाला रहेगा। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। मानसिक अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से चली आ रहीं परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पुराने समय से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संसाधनों में वृद्धि होगी। अवसरों का लाभ उठाएं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।