ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope december 9

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 दिसंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 08 Dec 2017 01:49 PM

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 दिसंबर का दिन

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 दिसंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पहले से अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में कोई समस्या सामने आ सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ बदलाव हो सकता है। पहले से चली आ रहीं परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नेत्र रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से बनाई गईं योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आय के नए साधन विकसित होंगे। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर आप व्यस्त रहेंगे। अपनी योजनाओं को किसी के सामने प्रकट न करें। परिवार में कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अचानक हानि का सामना करना पड़ सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधियों पर आपको विजय प्राप्त होगी। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।