ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNumerology horoscope 5 may 2017

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 मई का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है...

Anuradha.pandey1पं कमल तिवारी,नई दिल्ली,Thu, 04 May 2017 09:28 PM

आपकी अंकराशि

आपकी अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। अति उत्साह की स्थिति में कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। व्यापार में मध्यम लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपके खर्च की स्थिति में वृद्धि हो सकती है। रोजमर्रा के कार्यों में मेहनत अधिक करनी होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 
 

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। विवादों से दूर रहें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 
 

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। करियर में उन्नति हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। दिनभर माहौल खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 
 

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज किसी बात को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। व्यापार में अचानक हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। अधिकारियों से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी हो सकते हैं। व्यापार में कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। 
 

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आप कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में कर्मचारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। लेनदेन में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।
 

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपको व्यापार और कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। विरोधी हावी हो सकते हैं। पहले से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। 
 

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय ले सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। 
 

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते है। मेहनत का फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। संतान पक्ष से कष्ट मिलेगा। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।