ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 26 september 2022 rashifal know your future predictions by date of birth ank jyotish monday

अंकराशि: इन तारीखों में जन्मे लोगों को 26 सितंबर को मिलेंगे शुभ समाचार, धन- लाभ के प्रबल योग

Numerology Horoscope 26 September:अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। नंबर निकालने के लिए जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।

अंकराशि: इन तारीखों में जन्मे लोगों को 26 सितंबर को मिलेंगे शुभ समाचार, धन- लाभ के प्रबल योग
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 26 Sep 2022 05:01 AM
ऐप पर पढ़ें

Numerology Horoscope 26 September 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 26 सितंबर का दिन...

मूलांक 1- आज आपका दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। निवेश के मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

Weekly Numerology : आने वाला सप्ताह इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए वरदान के समान, महालाभ के योग

मूलांक 4- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 5- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। बहस की स्थिति से दूर रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

नवरात्रि से ठीक पहले 4 ग्रहों की युति से मची हलचल, सभी 12 राशियों पर पड़ रहा है प्रभाव, जानें अपनी राशि का हाल

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जोखिमभरे मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। कार्यों में एकाग्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें