ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 26 february2018

आपकी अंकराशि : जानें कैसा रहेगा आपका 26 फरवरी 2018 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक...

Meenakshiनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Feb 2018 04:10 PM

जानें मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा 26 फरवरी 2018 का दिन

जानें मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा 26 फरवरी 2018 का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपके मन में भटकाव की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में व्यस्तता बनी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। मेहनत अधिक करनी होगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बदलाव के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते मिल सकते हैं। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको साथियों, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आप नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन मिलाजुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। न ही किसी भी कार्य को टालें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी मामले में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।