ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 25th may 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मई का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 24 May 2018 08:21 PM

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मई का दिन

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मई का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए-नए विचार मन में आएंगे। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास बनाए रखें। बदलाव के विचार मन में आ सकते हैं। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे कार्यों को टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज भावनाओं में बहकर किसी भी मामले में निर्णय न लें। बनते हुए कार्यों में देरी हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में बदलाव हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। भावुकता में आकर किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।