ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNUMEROLOGY HOROSCOPE 25TH MARCH 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मार्च का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 24 Mar 2018 05:20 PM

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मार्च का दिन

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 25 मार्च का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। उन्नति के अवसर रुक सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। मानसिक भटकाव की स्थिति सामने आ सकती है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। मन में नए-नए विचार आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के मौके मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। नई चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले से किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त हो सकता है। विरोधियों पर विजय मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।