अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 22 जून 2018 का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे...
अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 22 जून 2018 का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-
मूलांक-1
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है
मूलांक-2
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। टीम वर्क से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक-3
आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक-4
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में जोखिमभरे कार्यों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक-5
आज रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मन में नए-नए विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक-6
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक-7
आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक-8
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक-9
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।