ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 22 april 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 22 अप्रैल का दिन

आपकी अंकराशि: अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 22 अप्रैल का दिन

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 21 Apr 2018 09:21 PM

मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 22 अप्रैल का दिन

मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 22 अप्रैल का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक- 1

मूलांक- 12 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। मन में नए-नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्य की अधिकता रहेगी। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक- 2

मूलांक- 23 / 10

आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कुछ बदलाव हो सकता है। जोखिमभरे मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।

मूलांक- 3

मूलांक- 34 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक- 4

मूलांक- 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियों का समाचार प्राप्त हो सकता है।

मूलांक- 5

मूलांक- 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में उत्साह बना रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।

मूलांक- 6

मूलांक- 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा, लेकिन विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक- 7

मूलांक- 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। जोखिमभरे कार्यों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक- 8

मूलांक- 89 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। जोखिमभरे मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक- 9

मूलांक- 910 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में बाधाएं आ सकती हैं। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा।