ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 21 november

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 नवंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 20 Nov 2017 01:23 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 नवंबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 नवंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक: 1

मूलांक: 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक थकान और आलस्य हावी हो सकता है।

मूलांक: 2

मूलांक: 23 / 10

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक: 3

मूलांक: 34 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य को टालें नहीं। मेहनत से किए गए कार्यों का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक: 4

मूलांक: 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक: 5

मूलांक: 56 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक: 6

मूलांक: 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक: 7

मूलांक: 78 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय सोच विचार कर ही लें। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक: 8

मूलांक: 89 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में साथियों-अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
 

मूलांक: 9

मूलांक: 910 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पहले से चली आ रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य को टालें नहीं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।