आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 20 नवंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष...
अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 20 नवंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-
मूलांक 1
आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 2
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 3
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 4
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। साथियों, अधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 5
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 6
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 7
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 8
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 9
आज आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन कम ही लगेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।