ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 19th april 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 19 अप्रैल का दिन

आपकी अंकराशि: अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 19 अप्रैल का दिन

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 18 Apr 2018 07:49 PM

मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 19 अप्रैल का दिन

मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 19 अप्रैल का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक -1

मूलांक -12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। मानसिक उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक -2

मूलांक -23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में बाधाएं आ सकती हैं। उन्नति के अवसर रुक सकते हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक -3

मूलांक -34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक -4

मूलांक -45 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। नेत्र रोग आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक -5

मूलांक -56 / 10

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक -6

मूलांक -67 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। नई चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक -7

मूलांक -78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक -8

मूलांक -89 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक -9

मूलांक -910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।