ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 19 september 2022 rashifal know your future predictions by date of birth ank jyotish monday

अंकराशि : इन बर्थडेट वालों के लिए 19 सितंबर का दिन रहेगा शुभ, माता लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Numerology Horoscope 19 September:अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। नंबर निकालने के लिए जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।

अंकराशि : इन बर्थडेट वालों के लिए 19 सितंबर का दिन रहेगा शुभ, माता लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 18 Sep 2022 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

Numerology Horoscope 19 September 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 19 सितंबर का दिन...

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Weekly Horoscope : 19 सितंबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, आने वाले 7 दिनों तक रोजाना मिलेंगे शुभ समाचार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मूलांक 4- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नए अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

Saptahik Ank Rashifal : इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आने वाला सप्ताह वरदान के समान, धन- लाभ के प्रबल योग

मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

Rashi Parivartan : सूर्य के बाद अब शुक्र की बदलेगी चाल, मेष से लेकर मीन राशि वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें राशिफल

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें