ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 19 November

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 19 नवंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 18 Nov 2018 05:27 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 19 नवंबर का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 19 नवंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। प्रयास जारी रखें सफलता मिलेगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज पहले से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। आर्थिक परेशानियों का समाधान मिलेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से हो सकती है। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पूर्व किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।