ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 18 November

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 18 नवंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार...

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 17 Nov 2018 06:36 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 18 नवंबर का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 18 नवंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक 1

मूलांक 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। हालात विपरीत हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 2

मूलांक 23 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 3

मूलांक 34 / 10

आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4

मूलांक 45 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5

मूलांक 56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6

मूलांक 67 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 78 / 10

आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8

मूलांक 89 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। मानसिक संबल बनाए रखें। नकारात्मक सोच को हावी न होने दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9

मूलांक 910 / 10

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।