ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 17 November

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 17 नवंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको...

Alakhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 16 Nov 2018 10:06 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 17 नवंबर का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका  17 नवंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक - 1

मूलांक - 12 / 10

आज आपका दिन आलस्य भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक - 2

मूलांक - 23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 3

मूलांक - 34 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। साथियों, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में नोकझोंक हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक - 4

मूलांक - 45 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक - 5

मूलांक - 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक - 6

मूलांक - 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मूलांक - 7

मूलांक - 78 / 10

आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करेंगे। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक - 8

मूलांक - 89 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक - 9

मूलांक - 910 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।