आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 16 नवंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे...
अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका 16 नवंबर का दिन
जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य
मूलांक-1
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। निजी और व्यावसायिक क्षेत्र में समस्याएं बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट के रोग ठीक होंगे।
मूलांक-2
आज अचानक आपको लाभ हो सकता है। साहित्य व कला के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर चली आ रही परेशानी खत्म होगी। ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। थकान और आलस्य हावी हो सकता है।
मूलांक-3
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। खर्चा ज्यादा हो सकता है। कार्यस्थल पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग खत्म होंगे।
मूलांक-4
आज आप ज्यादा असहनशील रहेंगे। रिश्तों में उठापटक हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कहासुनी हो सकती है। निराशा हावी हो सकती है।
मूलांक-5
आज यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा में आपको धन लाभ हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार और कार्यक्षेत्र में खर्च से परेशान हो सकते हैं। आज वायु विकार से परेशान हो सकते हैं।
मूलांक-6
आज वाणी पर संयम रखें। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सुख मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मन में उत्साह का संचार रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
मूलांक-7
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश का कोई प्रस्ताव मिले तो उस पर सोच विचारकर फैसला करें। आज धैर्यपूर्वक निर्णय लें तो सफलता मिलेगी। संतान की तरक्की होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं।
मूलांक-8
आज एकाग्रचित होकर काम करने का दिन है। यात्रा पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग खत्म होंगे।
मूलांक-9
आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नए विचार आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम का बोझ परेशान करेगा। जमीन-जायदाद की समस्या का समाधान होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। थकान दूर होगी।