ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 15 december

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 दिसंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष...

Meenakshiनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Thu, 14 Dec 2017 01:55 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 दिसंबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 दिसंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी से निर्णय लें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-3

 मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक-4

 मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से बचें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-5

 मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-6

 मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन चुनौतियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी से निर्णय लें। किस्मत का साथ आपको कुछ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से बचें। दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापार में अचानक हानि हो सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार से जुड़े जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थतियां बन सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।