ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyNumerology Horoscope 14 February

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 14 फरवरी 2018 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको...

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Tue, 13 Feb 2018 01:40 PM

आपकी अंक राशि

आपकी अंक राशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

 

 

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। नए-नए विचार मन में आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच विचार कर ही लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। उन्नति के अवसर रुक सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में बदलाव करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। व्यापार में अचानक हानि हो सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में भी किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। महत्वाकांक्षाओं को हावी न होने दें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जोखिमभरे मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।