ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology, horoscope 13th September

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा 13 सितंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Tue, 12 Sep 2017 04:13 PM

13 सितंबर अंकराशि

13 सितंबर अंकराशि1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल नहीं रहेगा। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पुराने रोग उभर सकते हैं।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे लेकिन अति उत्साह की स्थिति से बचें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। जोखिमभरे मामलों में कार्य शुरू न करें। पहले से अटका हुआ कोई कार्य बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। नींद की कमी और आलस्य हावी हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। परिवार में किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधान रहें। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल टाल दें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज आपके रोजमर्रा के कार्य आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। मन में नए विचार आएंगे। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पुराने रोग उभर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।