ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 13 december

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में...

Madanआपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर का दिनTue, 12 Dec 2017 10:58 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक: 1

मूलांक: 12 / 10

आज आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक: 2

मूलांक: 23 / 10

आज सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्य में जुट जाएं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक: 3

मूलांक: 34 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक: 4

मूलांक: 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहे। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक: 5

मूलांक: 56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक: 6

मूलांक: 67 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य शुरू न करें। जोखिमभरे कार्यों में निर्णय टाल दें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार में भी किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक: 7

मूलांक: 78 / 10

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। सकारात्मकता बनाए रखें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं सामने आ सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक: 8

मूलांक: 89 / 10

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा से आप कार्य करेंगे। अति उत्साह की स्थिति से बचें। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मूलांक: 9

मूलांक: 910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।