ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologynumerology horoscope 13 august 2018

आपकी अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 13 अगस्त का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 12 Aug 2018 09:16 PM

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 13 अगस्त का दिन

अपने मूलांक के अनुसार जानें कैसा रहेगा 13 अगस्त का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप सावधानी बरतें। आलस्य की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। शारीरिक थकान हावी रहेगी।

मूलांक-2

 मूलांक-23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा।

मूलांक-3

 मूलांक-34 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-4

 मूलांक-45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।

मूलांक-5

 मूलांक-56 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-6

 मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-7

 मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8

 मूलांक-89 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-9

 मूलांक-910 / 10

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।